रायबरेली में श्रीशिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन! 13 सितंबर को पहुंचेंगे CM योगी, राज्यपाल-मंत्रियों के आने से सुरक्षा कड़ी

रायबरेली में श्रीशिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन! 13 सितंबर को पहुंचेंगे CM योगी, राज्यपाल-मंत्रियों के आने से सुरक्षा कड़ी

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में पंडित प्रदीप मिश्र की श्रीशिवमहापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हो गया। कथा में भारी संख्या में श्रोता उमड़ रहे हैं। इसके साथ ही वीआईपी के आने का भी क्रम जारी है। कथा में प्रदेश सरकार के कई मंत्री आ चुके हैं व कई के कार्यक्रम तय हैं। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल के भी आने की सम्भावना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय हो गया है। वह रविवार 13 सितंबर को कथा में शामिल होंगें।

मुख्यमंत्री याेगी के प्रस्तावित कार्यकम काे लेकर शुक्रवार देर रात एनटीपीसी के सभागार में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक किया। ऊंचाहार के इटौरा टोल प्लॉजा आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रुट डाइवर्जन किया गया है। भारी वाहनों को लखनऊ व प्रयागराज के लिए वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है। कथा के पहले व दूसरे दिन भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।कई जिलों से पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। अधिकारियों द्वारा रियाल टाइम निगरानी की जा रही है।

कथा के आयोजक प्रदेश सरकार के खाद्य, रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे ने बताया कि कथा मुख्यमंत्री योगी समेत राज्यपाल व क़ई मंत्रियों के साथ अन्य महत्वपूर्ण लोग कथा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 14 को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, 15 को तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल, 16 को जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा के आने का कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि श्री शिवमहापुराण कथा का समापन 17 सितंबर तक को होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *