रायबरेली में युवक की मौत पर बवाल! परिजनों का आरोप- पुलिस की पिटाई से आहत होकर दी जान, गांव में भारी फोर्स

रायबरेली में युवक की मौत पर बवाल! परिजनों का आरोप- पुलिस की पिटाई से आहत होकर दी जान, गांव में भारी फोर्स

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में कमरे में पंखे के सहारे फांसी पर लटके युवक का शव मिला। परिजनों ने युवक की मौत के लिए पुलिस की प्रताड़ना को जिम्मेदार बताते हुए शव को पुलिस को सौंपने से इंकार कर रहे हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद है। घटना की जांच की जा रही है।

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बीकरगढ़ गांव में राजू यादव (28) का शव बुधवार सुबह पंखे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस काे देखकर परिजन भड़क गये और शव देने से इंकार कर दिया।स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए सलोन, जगतपुर, गदागंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स को गांव में बुलाया गया। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

परिजनों के मुताबिक, बसुवाई गांव में उनके रिश्तेदारों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें इलाज के दौरान रामदीन की मौत हो गई। इस मामले में नीलम और उसके भाईयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने नीलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसके भाइयों की तलाश की जा रही है। वांछिताें में राजू यादव का बहनोई भी शामिल है। परिजनों का आरोप है कि इसी रिश्तेदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस राजू पर लगातार दबाव बना रही थी। पुलिस मंगलवार को राजू को पकड़कर अपने साथ ले गई और उसके साथ मारपीट की थी, जिससे आहत होकर राजू ने जान दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों की पड़ताल होगी, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *