मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। गांधी कॉलोनी रामलीला में राजीव कुमार एवं भगत सिंह सेवा दल के सभी पदाधिकारी गण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके द्वारा आरती कर रामलीला की शुभारंभ किया गया।
विजय वर्मा ने बताया की रामलीला में रावण व स्वरूपनखा का आपस में संवाद हुआ जो कि बहुत ही सुंदर तरीके से कलाकारों ने इसको प्रस्तुत किया। रावण ने मारीच के साथ मिलकर सीता का हरण किया यह दृश्य काफी रोमांचक था। इसके पश्चात जटायु का वध भी किया गया पिछले अनेकों साल से पागल का रोल कर रहे विजय भूटानी व जटायु का रोल कर रहे विश्वनाथ शर्मा भगवान को प्यारे हो चुके हैं। जिसकी याद में लगभग उपस्थित 700 से 800 लोगों ने 2 मिनट का मौन रखा और रामलीला की शुरुआत की।
रामलीला में मुख्य रूप से अनिल धमीजा चेयरमैन, अमर धमीजा अध्यक्ष, विजय वर्मा महामंत्री, पवन छाबड़ा महामंत्री, भवानी मालिक, राकेश हुड़िया, राज बाटला, सुरेंद्र इशपुजानी, अनिल इशपूजानी, घनश्याम आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
