बहसूमा । क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामराज चौकी इंचार्ज विष्णु सिंह ने चौकी क्षेत्र में सोमवार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त किया। चौकी इंचार्ज विष्णु सिंह ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी। उन्होंने लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है परेशानी होने पर सूचना दें समस्या का समाधान किया जाएगा। बता दें कि सोमवार शाम रामराज चौकी इंचार्ज विष्णु सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ पैदल गस्त किया। उन्होंने चौकी क्षेत्र में पैदल गस्त किया। विष्णु सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन चौकी क्षेत्र में पैदल गस्त व रात्रि गश्त की जा रही है। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी ले रही है।
