भोपाल। मध्यप्रदेश के लगभग 82 लाख किसानों के खातों में आज लगभग 1783 करोड़ रुपए अंतरित किए जाएंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक कार्यक्रम में इलेक्ट्रानिक माध्यम से किसानों के खातों में यह धनराशि अंतरित करेंगे। यह राशि विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।


