राज्यसभा सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

राज्यसभा सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

तिरुवनंतपुरम। केरल में तिरुवनंतपुरम की एक अदालत ने केरल विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर को बंधक बनाने के मामले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नए राज्यसभा सांसद ए.ए. रहीम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
सूत्रों ने आज यहां बताया कि अदालत ने केरल विश्वविद्यालय छात्र सेवा के प्रमुख प्रोफेसर विजयलक्ष्मी की याचिका के बाद सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वह डीवाईएफआई अखिल भारतीय अध्यक्ष भी हैं।
महिला प्रोफेसर का आरोप है। रहीम और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें परेशान किया था और बंधक बना लिया था। अदालत ने पेश होने में विफल रहने के बाद सांसद और 12 अन्य के खिालफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *