राजनाथ सिंह का छात्रों को मंत्र- डिग्री दिलाएगी पहला मौका, लेकिन पहचान आपके हुनर और सीखने की क्षमता से बनेगी

राजनाथ सिंह का छात्रों को मंत्र- डिग्री दिलाएगी पहला मौका, लेकिन पहचान आपके हुनर और सीखने की क्षमता से बनेगी

लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए छात्रों से कहा कि जब आप नौकरी की दुनिया में कदम रखेंगे तो आपकी डिग्री आपको पहला अवसर दिलाएगी। उसके बाद आपकी पहचान आपके स्किल से होगी, आपकी सीखने की क्षमता से बनेगी। इसलिए अपने लिए नए रास्ते बनाने से मत डरिए। उन रास्तों पर अकेले चलने से भी मत घबराइए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आपकी डिग्री आपकी पहचान नहीं है। अपनी रुचि और अपनी क्षमता को पहचानिए और उसी के अनुसार अपनी पहचान बनाइए। आज आप सभी विद्यार्थी अपने जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव पर हैं। आपके हाथों में डिग्री है। आपके सामने संभावनाओं से भरा एक नया संसार है। मेहनत और लगन से जो चाहें, वह हासिल किया जा सकता है।

रक्षामंत्री ने कहा कि हमने मेक इन इण्डिया की शुरुआत की ताकि हमारे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलें। हमने ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ शुरू की, ताकि युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम करने का अनुभव मिल सके। हमने ‘अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन’ की स्थापना की, ताकि हमारे देश के युवा शोध कर सकें। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार कर रही है। कौशल विकास का इकोसिस्टम तैयार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *