राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 21 को होगा अप्रेंटिस मेले का आयोजन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 21 को होगा अप्रेंटिस मेले का आयोजन

बागपत। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आईटीआई /कौशल विकास से प्रशिक्षित को अधिक से अधिक अपरेंटिस हेतु सरकारी विभागों एवं उद्योगों में नियोजित करने के उद्देश्य से जनपद में जिलाधिकारी श्री राजकमल यादव जी के निर्देशन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेकड़ा बागपत में अपेंटिस मेले का आयोजन 21 अप्रैल को किया जा रहा है ।
आईटीआई प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आई.टी.आई. पास अभ्यार्थियों के लिए आगामी 21 अप्रैल को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेकड़ा बागपत में ब्रह्द अपरेंटिस मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अभ्यार्थी सुबह 10:30 से शाम 3 बजे तक अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं छाया प्रति के साथ मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को जनपद के नोडल संस्थान राजकीय आईटीआई खेक्र बागपत में मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अनेक सरकारी विभाग में उद्योग प्रतिभाग करेंगे साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जो विभाग उद्योग अप्रेंटिस पोर्टल www.appprenticeshipindia.gov.in पर पंजीकृत नहीं है अपना पंजीकरण कराकर आईटीआई से विभिन्न व्यवसाय जैसे इलेक्ट्रिशियन कंप्यूटर ऑपरेटर प्लंबर फिटर, वेल्डर ,फैशन डिजाइन ,ड्रेस मेकिंग आदि से उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को अपने व्यक्तियों के सापेक्ष चयनित कर सकते हैं ।
उन्होंने अपील की, आई.टी.आई. पास अभ्यर्थी आयोजित अप्रेंटिस मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अप्रेंटिस मेले का लाभ उठा सकते हैं।
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *