राखी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

पुरकाजी मे रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बुधवार को लक्सर रोड स्थित मदर लैंड पब्लिक स्कूल में छात्राओं के बीच राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अर्णव कुमार फर्स्ट रिया रानी सेकंड और समरीत कौर को थर्ड प्राइस देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा ऐक से पांच तक की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सुंदर राखी बनाई। तिरंगा कलर में बनाई गई राखी आकर्षण का केंद्र बनी रही। छात्राओं द्वारा बनाई गई राखी में धागे, स्टोन, कागज, रबरबैंड, काटन, बीज, दाल-चावल सहित विभिन्न सामानों का उपयोग किया गया। उप प्रधानाचार्य मोनिया रानी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से एक तरफ जहां छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा खुलकर सामने आती है वहीं दूसरी तरफ रीति रिवाज, तीज, त्योहारों की संस्कृति को बल मिलता है। इस दौरान स्कूल प्रबंधक मोहम्मद इस्तखार, प्रधानाचार्य धर्मेश कुमार यादव, संगीता,मोनिका, सोनिया, नाहिद,आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *