राकेश टिकैत ने दी योगी सरकार को चेतावनी, कहा-अपना दिमाग ठीक कर लें नहीं तो….

राकेश टिकैत ने दी योगी सरकार को चेतावनी, कहा-अपना दिमाग ठीक कर लें नहीं तो….

लखीमपुर खीरीः भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यूपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि धरना स्थल पर बाहर के लोग आ रहे हैं लेकिन यहां पर शौचालय और पानी की व्यवस्था तक नहीं है। प्रशासन अपना दिमाग ठीक करके एक काम करे कि यहां पर शौचालय और पानी की व्यवस्था करे। नहीं तो वहां पर भी जिला मुख्यालय है। जितना दिन यहां पर धरना चलेगा वहां पर मुख्यालय बंद रहेगा। अगर कोई अधिकारी हो तो एक बार मंच पर आ जाए। 75 घंटे हमें यहां रहना है। अगर हमें नहीं सुविधा दोगे तो हम उसे लेना भी जानते हैं कि सुविधा कैसे दी जाती है।

टिकैत ने कहा कि यहां की सरकारें और प्रशासन अपना दिमाग ठीक कर ले। उनके (सरकार) के कहने से पानी की सुविधा नहीं दोगे। एक घंटे का समय है अगर सुविधा नहीं दोगे तो जो लोग आ रहे हैं जिला मुख्यालय पर जाएंगे और 3 दिन तक वहीं पर रहेंगे। अधिकारी आके जवाब दे दें, प्रशासन क्या चाहता है। पानी हम लेना जानते हैं।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का 75 घंटे तक चलने वाला धरने को शुरु कर दिया है। इस दौरान आसपास भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। धरनास्थल पर कमिश्नर और आईजी रेंज ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रूट मार्च किया। यह धरना प्रदर्शन उन्होंने तिकुनिया हिंसा कांड में जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर किया जा रहा है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *