मुंबई (काशिफ जमाल)। मॉडल रजनी हिनल खूबचंदानी अब इंटरनेशनल लेवल पर परफॉर्मेंस करने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए उनका सेलेक्शन हुआ है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। हाल ही में गोवा में आयोजित गोवा फैशन काउचर वीक में रजनी हिनल खूबचंदानी को क्राउन पहनाया गया क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को रिप्रेजेंट करने जा रही हैं। गोवा फैशन काउचर वीक में सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रही रूपल मोहता (मिसेज इंडिया यूनिवर्स) ने बताया कि रजनी हिनल खूबचंदानी क्लासिक कैटगरी में आगे जा रही हैं। वह इंटरनेशनल लेवल पर भारतवर्ष और भारतीय सभ्यता संस्कृति को प्रेजेंट करेंगी। कहा जाता है कि एज इज़ जस्ट ए नम्बर, इसी बात की जीती जागती मिसाल हैं रजनी हिनल खूबचंदानी। वह इस समय 51 साल की हैं और उम्र के इस पड़ाव पे अगर वह इस तरह के प्लेटफार्म पर आती हैं, तो बहुत बड़ी उपलब्धि है साथ ही दूसरों के लिए भी एक प्रेरणा हैं। वह काफी अच्छा कर रही हैं और आगे भी कुछ बड़ा करेंगी।
रजनी हिनल खूबचंदानी अंतरराष्ट्रीय सतह पर इस तरह अपने देश को रिप्रेजेंट करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनकी आंखों में एक आत्मविश्वास झलकता है और कामयाबी हासिल करने का जुनून भी नजर आता है।
रूपल मोहता ने आगे बताया कि गोवा फैशन काउचर वीक बहुत ही सफल और अच्छा रहा। काफी बड़े लेवल के यहाँ डिजाइनर्स आए। इसमे काफी हाईट वाली मॉडल्स भी देखने मे आईं।
आपको बता दें कि “गोवा फैशन कॉउचर वीक – सीज़न वन” का भव्य आयोजन अमनदीप कौर और साहेब आलम द्वारा किया गया। यह मस्ती भरा कार्यक्रम गोवा के मापुसा में अनंत्या बैंक्वेट में आयोजित किया गया। जिसमें ढेर सारे सेलिब्रिटी गेस्ट्स मौजूद रहे।
