रक्षा बलों के साथ संघर्ष में 340 से अधिक लोग घायल

रक्षा बलों के साथ संघर्ष में 340 से अधिक लोग घायल

गाजा। यरुशलम और वेस्ट बैंक में इजरायली बलों के साथ संघर्ष में 340 से अधिक फिलिस्तीनियों के घायल हो जाने की सूचना फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट आपातकाल सेवा ने दी है।

रेड क्रिसेंट ने शुक्रवार देर रात को बताया, ‘रेड क्रिसेंट ने यरुशलम और वेस्ट बैंक में 344 फिलिस्तीनियों को सहायता प्रदान की है।’

संगठन के मुताबिक, इनमें से 154 यरुशलम में घायल हुए हैं।

शुक्रवार को फिलिस्तीनी मीडिया ने सूचना दी कि इजरायल की पुलिस ने यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद में छापेमारी की, जो इस्लाम में तीसरा सबसे बड़ा पवित्र स्थल है। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रबड़ की बनी हुई गोलियों, शाेर बम और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *