यूलिया वंतूर और अर्जुन कानूनगो का गाना ‘तेरा था तेरा हूं’ रिलीज

यूलिया वंतूर और अर्जुन कानूनगो का गाना ‘तेरा था तेरा हूं’ रिलीज

मुंबई। यूलिया वंतूर और अर्जुन कानूनगो का गाना ‘तेरा था तेरा हूं’ रिलीज हो गया है।
यूलिया वंतूर अपने एक नए सोलफुल लव सॉन्ग ‘तेरा था तेरा हूं’, के साथ सामने आई है, जो म्यूजिशियन और सिंगर अर्जुन कानूनगो ने साथ उनकी पहली कोलैबोरेशन भी है। इस गाने के लीरिक्स कुणाल वर्मा के है, वहीं अर्जुन कानूनगो ने इसका म्यूजिक तैयार किया है।’तेरा था तेरा हूं’ में इयूलिया वंतूर के साथ अर्जुन कानूनगो नजर आ रहे हैं। इस गाने में यूलिया वंतूर ने डिजाइनल एशले रेबेलो के मोनोक्रोम पैलेट स्टाइल को कैरी किया है। वहीं अर्जुन भी अपने डैपर लुक में हैंडसम लग रहें है।
यूलिया वंतूर ने इस गाने के बारे में कहा, “मैंने जब पहली बार इसे सुना था, तभी से मुझे गाने से प्यार हो गया था। मेरा दिल इस गाने पर आ गया। मुझे अर्जुन का संगीत, उनकी खूबसूरत आवाज, उनकी क्रिएटिवीटी से प्यार है और रिकॉर्डिंग स्टूडियो और बाद में शूटिंग सेट पर उनके साथ काम करना मुझे बहुत सहज और सुखद लगा। मुझे उम्मीद है कि हर कोई इस गाने को उतना ही पसंद करेगा जितना हम करते हैं।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *