यूपी में मौसम का अलर्ट! आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

यूपी में मौसम का अलर्ट! आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ यह चेतावनी जारी किया है कि 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं तक चल सकती है। यह पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने सोमवार सुबह जारी किया है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, जौनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, कासगंज, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं समेत आसपास के क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकरनगर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, महाराजगंज, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, अलीगढ़, बदायूं, बुलंदशहर, संभल और मुरादाबाद में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे (झोंकों में 50 किमी प्रति घंटा तक) की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज-चमक और हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा किसान भाईयों को मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *