यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 5 सितंबर तक बारिश का दौर, 60 किमी प्रति घंटे तक हवाओं का अलर्ट

यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 5 सितंबर तक बारिश का दौर, 60 किमी प्रति घंटे तक हवाओं का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी सात दिनों के मध्य उत्तर प्रदेश के पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र में बारिश के आसार हैं। ऐसा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है। यह जानकारी रविवार को डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र ने अगले सात दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। 30 अगस्त से पांच सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ से अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। एक से पांच सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। इसके बाद 31 अगस्त और एक सितंबर को दोनों हिस्सों में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दो से पांच सितंबर तक भी दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा

मौसम विभाग ने बारिश के साथ मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। खेतों और खुले स्थानों में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। गरज-चमक के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और खुले स्थानों से दूर सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी और मानसूनी परिस्थितियों के कारण उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला आगे भी बना रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय रह सकती हैं। स्थानीय स्तर पर बादल तेजी से विकसित होने के कारण कुछ इलाकों में कम समय में तेज बारिश और आकाशीय बिजली की स्थिति बन सकती है।

प्रयागराज में बढ़ते गंगा-यमुना जलस्तर के बीच अहम चेतावनी

इधर प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में भी पिछले 24 घंटे में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान नदी किनारे और निचले इलाकों के लिए महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन लगातार नदियों के जलस्तर और तटबंधों पर नजर बनाए हुए है।

मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान 30 अगस्त को जारी बुलेटिन संख्या 242/2026 पर आधारित है। बुलेटिन की चेतावनी की वैधता संबंधित दिन सुबह 8:30 बजे से अगले दिन सुबह 8:30 बजे तक बताई गई है। 24 घंटों में 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *