यूपी में देर रात बड़ा IPS फेरबदल: मेरठ-झांसी समेत 7 जिलों के कप्तान बदले, 9 अफसरों का तबादला

यूपी में देर रात बड़ा IPS फेरबदल: मेरठ-झांसी समेत 7 जिलों के कप्तान बदले, 9 अफसरों का तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात शासन ने नौ आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें झांसी, मेरठ, गोंडा समेत सात जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं।

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को पांडेय के स्थान पर मेरठ भेजा गया है। बलरामपुर के पुलिस कप्तान विकास कुमार झांसी के नए एसएसपी होंगे। हरदोई में तैनात मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती मिली है।

संभल में तैनात कृष्ण कुमार को बिजनौर और बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक को गोंडा का प्रभार सौंपा गया है। बाराबंकी के पुलिस कप्तान विकास चन्द्र त्रिपाठी को संभल की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा गोंडा के कप्तान विनीत जायसवाल को सुलतानपुर और इसी पद पर तैनात सुल्तानपुर की एसपी चारू निगम को शासन ने यूपी-112 का पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *