यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, मोर्चों में नई जिम्मेदारियां; मुजफ्फरनगर के विभोर सिंघल को किसान मोर्चा में अहम पद

यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, मोर्चों में नई जिम्मेदारियां; मुजफ्फरनगर के विभोर सिंघल को किसान मोर्चा में अहम पद

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन को लेकर विभिन्न मोर्चों के नए पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति के बाद भाजपा महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम जारी किए गए हैं। इसके अलावा किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

नई नियुक्तियों में मुजफ्फरनगर के विभोर सिंघल को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ राखी अरोरा को भी प्रदेश सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसान मोर्चा में 43 पदाधिकारियों की घोषणा

भाजपा किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 43 पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री समेत विभिन्न सांगठनिक पद शामिल हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रामबाबू द्विवेदी, वीके गंगवार, राजकुमार शर्मा, रणवीर राणा, नेमपाल सिंह लोधी, देव नारायण सिंह सैंथवार, राजेन्द्र सिंह यादव, सोनू सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, धनंजय सिंह, संदीप प्रताप सिंह और नवनिहाल सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश महामंत्री के पद पर बन्धु उपेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिकरवार, रामानंद कटियार और आशीष त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश मंत्री के पद पर गौरव तोमर, देवेश राय, ललित पटेरिया, विरलेश यादव, सुनील नागर, धर्म विजय गंगवार, नरदेव सिंह चौधरी, प्रदीप त्यागी, सुनील राजपूत, शैलेश पाण्डेय, कपिल शर्मा और विवेका पाण्डेय को शामिल किया गया है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संजय सिंह को दी गई है। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष के पद पर मुजफ्फरनगर के विभोर सिंघल और राखी अरोरा को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कार्यालय मंत्री कुशमुनि आचार्य, सह कार्यालय मंत्री मोहित राणा और प्रिंस चौधरी बनाए गए हैं। प्रदेश मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी साहिल शर्मा को दी गई है, जबकि मीडिया सह संयोजक अनिल सिसोदिया और चारू मिश्रा होंगे।

प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप चौधरी तथा सह संयोजक शिवम पाण्डेय और अजय कुमार सैनी बनाए गए हैं। शोध विभाग प्रमुख सोनू चौधरी तथा शोध विभाग सह प्रमुख अर्चना शुक्ला और रुचि कपूर को बनाया गया है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा में छह क्षेत्रीय अध्यक्ष

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में भी प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की गई है। रवि प्रकाश चौहान उर्फ मोहन चौहान को गोरखपुर क्षेत्र, इन्द्र भूषण मौर्य को काशी क्षेत्र, नीरज कटियार को अवध क्षेत्र, मनोज राजपूत को कानपुर क्षेत्र, नवीन प्रजापति को ब्रज क्षेत्र और सुनील भाटी को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रामचंद्र प्रधान, महेंद्र सिंह सैनी, अशोक पाल, सविंदर भाटी, हेमंत परिहार, सुरेंद्र सिंह भागौंर, अर्जुन राजभर, राम नरेश, नीरज गुप्ता, मनोज कश्यप, अरविंद मौर्य और सुशील कटियार को जिम्मेदारी मिली है।

प्रदेश महामंत्री के पद पर प्रणीत भाटी, ज्योति सोनी, शिवनाथ चौधरी और रिशी चौरसिया को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश मंत्री के पद पर अमरनाथ पटेल, अर्पण गुप्ता, योगेश चौधरी, पूजा बिन्द, रामकुमार विश्वकर्मा, रमेश यादव, जया पाल, प्रशांत गोस्वामी, शारदा गुप्ता, कप्तान सिंह निषाद, रामशंकर राजपूत और राहुल चौधरी इंजीनियर को शामिल किया गया है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश यज्ञसैनी बनाए गए हैं। सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विकास गुप्ता राम सिया और भावेश सेठ को दी गई है। प्रदेश कार्यालय मंत्री विजय गुप्ता तथा कार्यालय सह मंत्री अनिल सेन और अजय सिंह चौहान होंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी साकेत शर्मा बनाए गए हैं। मीडिया सह प्रभारी राघवेन्द्र सैनी और विनोद विश्वकर्मा को जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक प्रवीण कुशवाहा तथा सह संयोजक सचिन अग्रवाल और अजितेश जायसवाल होंगे। शोध विभाग प्रमुख जितेन्द्र सिंह लोधी और सह प्रमुख अमित मौर्य तथा प्रियंक वर्मा को बनाया गया है।

महिला मोर्चा में भी नई टीम घोषित

भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर डॉ. रश्मि रावल, प्रिया अग्रवाल, कल्पना तिवारी, मनीषा शुक्ला, रमा सिंह, अर्पणा जायसवाल, मनीषा पाण्डेय, निर्मला आनंद, अपरजिता सिंह ममता सिंह, मधु पाण्डेय, अमिता गुप्ता और डॉ. श्रुति शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश महामंत्री पद पर वर्षा कौशिक और अनिता सिंह को नियुक्त किया गया है। प्रदेश मंत्री के पद पर रुचि गर्ग, नेहा राठौर, रश्मि धाकड़, रत्ना वर्मा, अंजू सिंह, पुष्पा तिवारी, स्वाति सिंह, भावना सिंह पटेल, डॉ. रोली सिंह, रागिनी जायसवाल और बबिता तिवारी को शामिल किया गया है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल और सह कोषाध्यक्ष रुचि राय बनाई गई हैं। प्रदेश कार्यालय मंत्री सारिका श्रीवास्तव को बनाया गया है। प्रदेश मीडिया संयोजक शिप्रा त्रिपाठी तथा मीडिया सह संयोजक वर्तिका सिंह और अंशु मिश्रा होंगी। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मानवी द्विवेदी को दी गई है।

महिला मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्षों में अचला सिंह जाट को पश्चिम क्षेत्र, चन्द्रेश गुप्ता को ब्रज क्षेत्र, मोना शुक्ला को कानपुर क्षेत्र, डॉ. श्वेता सिंह को अवध क्षेत्र, सुनीता राजेश सिंह को काशी क्षेत्र और संध्या त्रिपाठी को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा में छह क्षेत्रीय अध्यक्ष

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण गोंड की ओर से भी क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। प्रमोद मीणा को पश्चिम क्षेत्र, अमित गिहार को ब्रज क्षेत्र, रामबाबू गिहार को कानपुर क्षेत्र, धनीराम थारू को अवध क्षेत्र, नागेश्वर गोंड को काशी क्षेत्र और डॉ. शेषमणि गोंड को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा में भी 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, चार प्रदेश महामंत्री और 12 प्रदेश मंत्री समेत कुल 43 प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। भाजपा की ओर से विभिन्न मोर्चों में की गई इन नियुक्तियों के बाद संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारियां संभालने वाले पदाधिकारियों की टीम सामने आ गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *