यूपी के मेरठ सहित इन जिलों में गिरा सोना-चांदी का भाव, जाने आज के ताजा रेट

यूपी के मेरठ सहित इन जिलों में गिरा सोना-चांदी का भाव, जाने आज के ताजा रेट

लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार यानि 22 जुलाई को सोना और चांदी के भाव में कहीं बढ़ोत्तरी तो कहीं कम देखने को मिली है। यूपी के ज्यादातर जिलों में चांदी गिरी है। कानपुर में सोना के दाम बढ़े हैं। वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, प्रयागराज में भी सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी गई। हालांकि लखनऊ में भी सोने-चांदी के रेट में काफी बदलाव दिखा।

लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट सोने का दाम 50,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं, चांदी 55,400 प्रति किलो रही। कानपुर में 24 कैरेट सोना 52,000 जबकि चांदी का भाव 56,900 प्रति किलो पर है। आगरा में 24 कैरेट सोना का भाव 51,570 प्रति 10 ग्राम पर है तो चांदी 56,720 प्रति किलो पर बिक रहा है। प्रयागराज में 24 कैरेट सोना 51,570 प्रति 10 ग्राम पर है और चांदी 56,720 प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है।

बरेली में 24 कैरेट सोना 51,900 का प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी का भाव 56100 प्रति किलो रहा। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। अगर आप निवेश के तौर पर सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये सोने और चांदी में निवेश करने का सही समय है।

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है। वहीं जहां सोने का रेट ज्यादा होता है उस दुकान में मेकिंग चार्ज 10 परसेंट से 20 परसेंट तक वसूला जाता है। यानी सोना सस्ता तो मेकिंग चार्ज महंगा और सोना महंगा तो मेकिंग चार्ज सस्ता। ज्वैलर्स इस रास्ते या उस रास्ते कमाई कर ही लेते हैं।

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *