यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं संग बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, मुजफ्फरनगर समेत 60 से ज्यादा जिले प्रभावित

यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं संग बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, मुजफ्फरनगर समेत 60 से ज्यादा जिले प्रभावित

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम और हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। यह पूर्वानुमान मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केन्द्र ने चेतावनी जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचनाओं के आधार पर उत्तर प्रदेश को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस. एन. सुनील पांडेय ने इस मौसमी बदलाव पर कहा कि वर्तमान में मानसून की विदाई से ठीक पहले स्थानीय चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और वायुमंडल में अत्यधिक नमी के कारण अचानक मौसम बदला है। उत्तर प्रदेश के मध्य, पूर्वी और तराई वाले जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। कानपुर सहित कई क्षेत्रों में तेज हवाओं और मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका है। ऐसे में किसान भाई खेतों में कटी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं और आम नागरिक खराब मौसम में ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों या खुले मैदानों में जाने से बचें।”

मौसम विभाग ने राज्य के जिलों को चेतावनी के आधार पर दो मुख्य सूचियों में वर्गीकृत किया है। मध्यम से तेज बारिश और बिजली का अलर्ट प्रदेश के गाज़ीपुर, बलिया, मऊ, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, शाहजहाँपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत सहित 11 जिलों और उनके आसपास के इलाकों में मेघगर्जन एवं आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मीरजापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रवि दास नगर (भदोही), वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, हाथरस, मथुरा, आज़मगढ़, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बरेली, अलीगढ़, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर , कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशाम्भी, महोबा, झांसी, ललितपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कासगंज, एटा, मुरादाबाद, जेपी नगर, रामपुर, संभल, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर सहित आस पास के जनपदों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *