यूपी एमएलसी चुनाव 2026: पांच स्नातक और छह शिक्षक सीटों पर मतगणना शुरू, सात जिलों में गिनती जारी

यूपी एमएलसी चुनाव 2026: पांच स्नातक और छह शिक्षक सीटों पर मतगणना शुरू, सात जिलों में गिनती जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खण्ड स्नातक एवं छह खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से जनपद लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में शुरू हो गयी है।

लखनऊ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र स्नातक सीट की मतगणना रमाबाई रैली स्थल, लखनऊ के सात नंबर हॉल तथा शिक्षक सीट की मतगणना आठ नंबर हॉल की जा रही है।

वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट की मतगणना स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन, वाराणसी के हॉल नंबर-01 तथा शिक्षक सीट की मतगणना हॉल नंबर-02 में हो रही है।

आगरा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन सीट की मतगणना नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, टूंडला रोड, आगरा के हॉल नंबर-01 तथा शिक्षक सीट की मतगणना हॉल नंबर-02 में जारी है।

मेरठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट की मतगणना गांधी हॉल बिल्डिंग, सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, मोदीपुरम, मेरठ के हॉल-B तथा शिक्षक सीट की मतगणना हॉल-A में की जा रही है।

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना कोठारी हॉल, बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी के हॉल नंबर-01 में हो रही है।

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना संजय कम्युनिटी हॉल, बरेली के हॉल नंबर-01 में की जा रही है।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कॉमर्स बिल्डिंग के हॉल नंबर-01 एवं हॉल नंबर-02 में की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *