यूज हर्ट फाॅर ऐवरी हर्ट की थीम के रूप मे मनाया गया विश्व ह्दय दिवस

मेरठ। विश्व ह्दय दिवस को यूज हर्ट फाॅर ऐवरी हर्ट थीम के रूप मे मनाया गया। उक्त दिवस के आयोजन हेतु एक वृहद निःशुल्क जन-जागरूकता व जाॅच/उपचार शिविर का आयोजन पी0एल0 शर्मा0 जिला चिकित्सालय मेरठ व जनपद की समस्त स्वास्थ्य ईकाइयों पर किया गया। उक्त शिविर का उदघाटन एस0आई0सी0 डा0 एस0के0 नन्दा जी द्वारा किया गया।

उक्त शिविर में आने वाले सभी जन-मानस की डाबिटिज, हाइपरटेंशन, बी0एम0आई0 की जाॅच कर, उन्हे हृदय रोग के जोखिम कारक जैसे-तम्बाकू प्रयोग, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्राॅल, मधुमेह, मोटापा, अनुचित आहार, शारीरिक निष्क्रिया से सम्बन्धित जानकारी भी विस्तृत रूप में प्रदान की गयी। उक्त शिविर में कुल 332 (199 महिला व 133 पुरूष) की डायबिटिज, हाइपरटेंशन, बी0एम0आई0 की जाॅच की गयी। जिसमे से कुल 43 महिला व 38 पुरूषों की डायबिटिज, 45 महिला व 39 पुरूषों की हाइपरटेंशन, 25 महिला व 15 पुरूषों की बी0एम0आई0 की जाॅच अधिक पायी गयी है। जिन्हे उपचार हेतु नियमित तौर पर जाॅच कराने हेतु समझाया गया है।

साथ ही आज उक्त दिवस के आयोजन हेतु इस्माईल गल्र्स इन्टर काॅलिज, मेरठ में भी विश्व ह्दय दिवस से सम्बन्धित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया और उत्कृष्ट पोस्टर बनाने वाली छात्र व छात्राओं को सम्मनित भी किया गया, जिसमे डा0 विभा नागर एवं डा0 विनिता शर्मा, आदि का सहयोग रहा।

उपरोक्त दिवस के आयोजन में डा0 कौशलेन्द्र, डा0 कटारिया, डा0 आरती फौजदर, अभिषेक वालिया, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन0सी0डी सेल एवं समस्त एन0सी0डी0 क्लीनिक स्टाॅफ, एन0ओ0एच0पी0 स्टाॅफ आदि का सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *