यूक्रेन के डोनेत्स्क में गोलीबारी, पांच की मौत, कई घायल

कीव। यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के बीच रूसी समर्थित डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के डोनेत्स्क शहर में शनिवार को हुई गोलीबारी से पांच लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हो गए हैं। डोनबास में युद्धविराम व्यवस्था नियंत्रण और समन्वय के संयुक्त केंद्र (जेसीसीसी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

डोनेत्स्क रिपब्लिक (डीपीआर) मिशन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी एक बयान में कहा, ’18 जून, 2022 को यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हमलों में पीड़ित नागरिकों की कुल संख्या 25 (पांच मृत और 20 घायल) हैं।’

इससे पहले, डीपीआर प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार को कहा था कि गोलीबारी में घायलों की संख्या 15 है।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर रूस ने 24 फरवरी को हमला बोला था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *