युवा पंजाबी संगठन ने दी गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। युवा पंजाबी संगठन ने गाँधी जयंती के उपलक्ष्य मे डॉo सुधीर लूथरा की माता जी की याद में 18 वा निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन गांधी कॉलोनी बारातघर मे किया गया। गौरव सी ओ मंडी एवम जगदीश बेदी वरिष्ठ बीजेपी नेता द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिसमे डॉo सुधीर लूथरा, डॉo विभोर जैन, डॉo करण मारवाह, डॉo अनिल कक्कड़ ने 532 मरीजों को निशुल्क सेवाएं प्रदान की, संजीव अरोड़ा द्वारा सभी मरीजों को निशुल्क शुगर का टेस्ट करवाया गया एवम निःशुल्क दवाइयां भी सभी मरीजों को वितरित की गई । विजय वर्मा ने बताया कि युवा पंजाबी संगठन सक्रिय रुप से प्रतिवर्ष अनेकों कार्य कर समाज को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा हैं। संगठन मेडिकल कैंप, कोरोना कैम्प, स्कूल के बच्चों को मुफ्त में स्टेशनरी, कॉपी, पेंसिल एवं अनाथ आश्रम में बच्चों को कपड़े वितरित करने की सेवा में सदैव अग्रसर रहता हैं।
नवदीप सिंह चड्डा चेयरमैन,रितेश नागपाल,संजय कपूर, अकाश कुमार व प्रोजेक्ट चैयरमैन संजय वधावन,नीरज मुंजाल,डॉ प्रतिपाल सिह कथूरिया ने कैम्प को सुचारू रूप से संचालित किया।संगठन के संस्थापक सदस्य जुगल किशोर खत्री,राजेन्द्र कुमार,अनिल अरोरा,कुलदीप कपिश, विजय वर्मा पूर्व चेयरमैन ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया। चन्नी बेदी, गुड्डू बेदी, नीरज डाबर, प्रशांत मक्कड़, विपुल धमीजा, विमल मदान, शैलेंद्र शर्मा, गगनदीप, शानू नीरज मुंजाल, नवनीत लाउ का विशेष योगदान रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *