युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 19 अगस्त 2022 का आयोजन शाहपुर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में कराया गया , जिसमें शाहपुर ब्लॉक की सभी गांव की सभी खेल स्पर्धा के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया , जिसमें युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि वीडियो सर श्री ओमवीर सिंह जी और गढ़ी बहादुरपुर से मांगेराम पहलवान जी (सूरज केसरी) आदि अन्य सम्मानित गण लोगों ने समय पर उपस्थित होकर सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और जिसमें एथलीट एवं कबड्डी में यश स्पोर्ट्स एकेडमी काकड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और वॉलीबॉल में गोयला विजेता और यश स्पोर्ट अकैडमी काकडा उपविजेता रही , जो खिलाड़ी और टीमें विजेता और उपविजेता रही उनको हमारे मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र और आजादी अमृत महोत्सव का स्मृति चिन्ह देकर सभी खिलाड़ियों और कोच व टीम मैनेजर व निर्णायक का सम्मान बढ़ाया , इस युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रिया चौधरी के नेतृत्व में हुआ , जिन्होंने पूरी लग्न और मेहनत से यह आयोजन संपन्न कराया ।
