युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला

युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला

जैसलमेर। राजस्थान में जैसलमेर जिले मोहनगढ़ कस्बे से पांच किलोमीटर दूर स्थित हमीरनाडा गांव में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है।
प्रेम प्रसंग के इस मामले में अपनी प्रेमिका से मिलने आये उक्त प्रेमी युवक को नंगा कर न उसके केवल बाल काटे गए वरन उसके साथ जबरदस्त मारपीट कर यातनाएं दी गई।
दो दिन पूर्व हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले मोहनगढ़ थाना अंतर्गत हमीरनाद के पास दो दिन पहले एक अमानवीय घटना में 20 जेजे डब्ल्यू निवासी मुख्तयार खान के बाल काट दिए। प्रेम प्रसंग के चलते वह हमीरनाडा गांव आया। जहां लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद हमीरनाडा के लोगों द्वारा ही मुख्तयार खान को नग्न कर उसके सिर के बाल काट दिए। इतना ही नहीं, उसकी मोटरसाइकिल को भी फूंक दिया।
बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने मुख्तयार खान के साथ अमानवीय व्यवहार किया वे सभी एक ही समाज के है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *