युवक की मौत के बाद प्रेमिका हुई गिरफ्तार, एक महीने में ही किया था 660 बार कॉल

रायगढ़। कोरबा के एक युवक को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने वाली खरसिया महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक के द्वारा खुदकुशी के पूर्व दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 21 जुलाई को ग्राम उल्दा के पास मेन रोड़ पर गुलशन कुमार पटेल (उम्र 28 साल) जहर सेवन कर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। 108 एम्बुलेंस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

sakti_1.jpgसंदिग्ध नंबर की जांच करते हुए थाना प्रभारी खरसिया क्षेत्र की एक महिला तक पहुंचे। इसमें मृतक के साथ बातचीत के संबंध में पूछताछ करने पर महिला ने मृतक के साथ मित्रता होना बताई और घटना के दिन भी दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत के दरमियान गुलशन के आत्महत्या करने की बात बताई। जांच में गुलशन पटेल को महिला द्वारा आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने का साक्ष्य पाया गया। महिला पर धारा 306 के तहत अपराध कायम किया गया। वहीं आरोपी महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *