

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) जनपद में लगातार पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर उतर कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए और आमजन को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है वही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को जाम के झाम से आमजन को मुक्ति दिलाने में पूरा सहयोग व्यापारियों का और आम जनता का भी मिल रहा है शहर में भीड़ भाड़ कम नजर आने लगी है और यातायात व्यवस्था दुरुस्त नजर आने लगी है लगातार दिन निकलते ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर उतर जाते हैं और व्यापारियों से गहन मंत्रणा कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से दुरुस्त करने के लिए बैठकर और समझा-बुझाकर शहर को साफ सुथरा और जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए काम कर रहे हैं आज सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार व सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह रुड़की रोड नावेल्टी चौराहा सराफा बाजार भगत सिंह रोड गोल मार्केटआदि जगहों का निरीक्षण किया और नगर पालिका के दुकानदारों द्वारा कोतवाली परिसर के बाहर किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के दिशा निर्देश दिए वई सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि लगातार आमजन व व्यापारीयो को पूरा सहयोग मिल रहा है और जल्द ही शहरी क्षेत्र चमकने लगेगा।


