बडौत | तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शबगा गाँव के दलित पट्टा धारकों ने दबंगों से अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने व उन्हें कब्जा दिलाने की मांग की है |

दलित पट्टा धारक किसानों ने बताया कि, यमुना खादर में उन्हें वर्ष 2005 में पट्टे आवंटित किए गए थे तभी से वे उन पर खेती करते रहे हैं| बीच में यमुना नदी चढ जाने के कारण जमीन पर यमुना की धारा बह रही थी | यमुना की धारा दूसरी तरफ जाने से अब आवंटित पट्टों की जमीन पर दबंग लोगों द्वारा किए गए कब्जे को मुक्त कराया जाए |

अपनी मांग को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम सुभाष सिंह को ज्ञापन सौंपकर दबंग लोगों से कब्जा मुक्त कराने की मांग करते हुए कहा कि ,यमुना नदी के किनारे कई वर्षों से पहले जमीन के पट्टे आवंटित किए गए थे ,जिन पर हम लोग उस जमीन की बुआई कर रहे थे, जमीन पर गांव के ही दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया है ,जिससे परिवार पर रोजी रोटी का संकट भी पैदा हो गया है, जमीन को दबंग लोगों के कब्जे से मुक्त कराया जाए | इस मौके पर जगबीर वेदपाल प्रमोद संजीव कुमार वरुण राम कुमार चौधरी धर्म सिंह आदि मौजूद रहे |