मोदी ‘अग्रदूत’ समाचार पत्र समूह के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ‘अग्रदूत’ समाचार पत्र समूह के स्वर्ण जयंती समारोह ऑन लाइन का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री मोदी छह जुलाई को शाम साढ़े चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा उपस्थित रहेंगें। वह ‘अग्रदूत’ की स्वर्ण जयंती समारोह समिति के मुख्य संरक्षक हैं।
पीएमओ के अनुसार ‘अग्रदूत’ की शुरुआत असमिया भाषा में एक द्वि-साप्ताहिक के रूप में हुई थी। इसकी स्थापना असम के वरिष्ठ पत्रकार कनक सेन डेका ने की थी। वर्ष 1995 में इसका नियमित दैनिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशन शुरू हुआ। इसने असम की एक विश्वसनीय एवं प्रभावशाली आवाज के रूप में अपनी पहचान बनायी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *