मोटापा बना दंपति के बीच तलाक का कारण, जानिए क्या है पूरा मामला

मेरठ में तलाक का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें तलाक का कारण पत्नी का मोटापा बन गया है। पत्नी का वजन बढ़ गया तो पति ने उसको मोटी बोलकर तलाक दे दिया। परेशान महिला अब पुलिस आफिस के चक्कर काट रही है। महिला का कहना है कि शादी के 12 साल बाद बीमारी के कारण उसका वजन काफी बढ़ गया। पति ने वजन कम करने को कहा तो वह जिम जाने लगी और डायटिंग भी करने लगी। लेकिन इसके बाद भी वजन कम नहीं हुआ। महिला के बढ़ते वजन के कारण उसके पति ने उसकी तरफ देखना भी बंद कर दिया। जिसके चलते दंपती के बीच विवाद रहने लगा। इसके बाद महिला मायके आ गई। दो सप्ताह पूर्व दोनों पक्षों की ओर से पंचायत रखी गई। जिसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए। इस दौरान पंचायत में पति भी आया। पति भरी पंचायत में ही उसको मोटी बोलकर तीन तलाक देकर फरार हो गया।
मेरठ के थाना लिसाडी गेट क्षेत्र के जाकिर कालोनी निवासी नाजमा की शादी 2009 में थाना किठौर के शाहजहांपुर कस्बे में सलमान से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही नाजमा को थायराइड की बीमारी हो गई। जिस वजह से उसका वजन बढ़ने लगा। लेकिन पति सलमान को मोटी नाजमा पसंद नहीं थी। नाजमा ने वजन कम करने क लिए जिम जाना शुरू किया और इसके लिए उसने डाइटिंग भी शुरू कर दी। लेकिन इसके बाद भी उसका वजन कम नहीं हुआ। इसी के चलते पति पत्नी के बीच क्लेश रहने लगा।
कई बार महिला के मायके वालों ने सलमान को समझाया। लेकिन वह नहीं माना दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। इसी पंचायत में सलमान ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। थाना लिसाड़ी गेट प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी महिला की ओर से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। अगर तहरीर आती है तो उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *