मोटरसाइकिल के कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

मोटरसाइकिल के कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में आज सुबह मोटरसाइकिल के कार की चपेट में आने से एक मासूम सहित चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार हादसा क्षेत्र के बंबोरा इलाके में सुबह करीब नौ बजे उस समय हुआ जब ये लोग बंबोरा की तरफ जा रहे थे कि उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल करीब बीस फुट गहरे गड्ढ़े में जा गिरी और चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बाद में राह चलते लोगों ने हादसे के बारे में सूचना देने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को अस्पताल के मोर्चरी में पहुंचाये।
पुलिस ने बताया कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख व्यक्त किया और कहा कि उदयपुर के कुराबड़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। श्री गहलोत ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताते हुए ईश्वर से उन्हें यह आघात सहने की शक्ति देने एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *