मेरी नहीं तो किसी नहीं, लड़की की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला बॉस अरेस्ट

मेरी नहीं तो किसी नहीं, लड़की की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला बॉस अरेस्ट

कानपुर के किदवई नगर की युवती ने शादी से इनकार किया तो उसकी फोटो से छेड़छाड़ की गई। फेसबुक मैसेंजर पर उसकी अश्लील फोटो भेजकर 5.50 लाख मांगे गए। मेरी नहीं तो किसी नहीं कहकर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी बॉस को एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश कराने के बाद जेल भेजा गया है।

किदवई नगर की युवती 2019 में एक मोबाइल कंपनी में काम करती थी। वहीं दौलतपुर अखवालीपुर मलवां हरदोई का मोहन सिंह दिल्ली में हेड के तौर पर था। उसकी और युवती की मुलाकात 2019 में हुई थी। उसने युवती से शादी का प्रस्ताव रखा, उसने मना कर दिया। कुछ समय बाद युवती ने कंपनी छोड़ दी। इधर, मोहन सिंह ने युवती की फोटो फेसबुक से चुरा एडिट कर अश्लील फोटो में बदल दिया और युवती के मैसेंजर पर भेजा। नई कंपनी के मेल पर फोटो भेज दी। आरोपित ने युवती को मैसेज किया कि 5.50 लाख नहीं दिए तो वायरल कर देगा।

युवती ने किदवई नगर थाना में 30 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *