सरधना (मेरठ)। मेरठ से मुल्हेडा तक सिटी बस चलवाए जाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। समाजसेवी मास्टर शरणवीर सुधीर तालियाना एवं सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से कहां कि जिस क्षेत्र में सड़क और परिवहन की अच्छी सुविधा होती है। केवल वही क्षेत्र विकास कर सकता है और वही से प्रतिभाएं निकलती है।
उन्होंने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि सरधना तहसील के आधा दर्जन से अधिक गांव परिवहन सुविधा से वंचित है ।जबकि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है यह एक बड़ी विडंबना है।
अगर प्रशासन मिली हुई शक्तियों का समुचित प्रयोग करें तो इस क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। शिक्षा और पर्यटन का बहुत अधिक प्रसार हो सकता है। नई प्रतिभाएं निकल सकती हैं। बताया कि परिवहन समस्या को लेकर जून 2013 में मा. शरणवीर सिंह ने आमरण अनशन भी किया था। शरणवीर सिंह की अध्यक्षता एवं समाज के प्रबुद्ध जनों के बीच तत्कालीन उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया था कि सड़क बन जाने के बाद इस मार्ग पर सिटी बसों का संचालन करा दिया जाएगा अब सड़क बन गई है। उन्होंने कहा कि महोदय समाज के प्रबुद्ध जनों ने विचार-विमर्श करके सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस समस्या का निदान करने के लिए उप जिलाधिकारी सरधना की अध्यक्षता में कार्य किया जाएगा।
अतः जब तक इस समस्या का निवारण नहीं हो जाता तब तक क्षेत्र का समाज सामाजिक और नैतिक दायित्व एवं अधिकार आपको सौंपता है।
महोदय यह क्षेत्र आशा करता है कि आप अपना सामाजिक अध्यक्षीय दायित्व और प्रशासनिक शक्तियों का प्रयोग कर यह सुनिश्चित करेंगे कि आगामी 1 अक्टूबर 2022 को संबंधित विभाग के अधिकारियों व क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों की एक बैठक लेंगे जिसमें इस समस्या का निवारण किया जाएगा।
भी निर्णय लिया गया है कि अगर समाज का चुना हुआ अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण नहीं करता है तो आगामी 2 अक्टूबर 2022 महात्मा गांधी की जयंती पर कालंद्र गांव में क्रमिक अनशन आरंभ कर दिया जाएगा और अनशन स्थल पर ही समाज की पंचायत करके आगामी परिस्थितियों पर विचार करके निर्णय लिया जाएगा।

