उत्तर प्रदेश: मेरठ सदर थाने के पांच हेड कांस्टेबलों का शासन स्तर पर दरोगा के पद पर प्रमोशन हुआ। जिसके चलते सीओ कैंट रूपाली राय ने उन्हें स्टार लगाकर बधाई दी।

बताया गया कि सदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सहीराम सिंह नागर, भंवर सिंह, रविंद्र सिंह, उदयवीर सिंह और सत्य कुमार का शासन स्तर पर दरोगा के पद पर प्रमोशन हो गया है। शनिवार को सीओ कैंट रूपाली राय ने अपने कार्यालय में पांचों पुलिस कर्मियों को दरोगा का स्टार लगाया। इसके बाद उन्हें बधाई दी। इसके साथ सदर थाने के इंस्पेक्टर देव सिंह रावत समेत कई पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी।
