मेरठ में लगी आग से हुआ था करोड़ो का नुकसान, मुठभेड़ के बाद 13 बदमाश दबोचे

मेरठ में लगी आग से हुआ था करोड़ो का नुकसान, मुठभेड़ के बाद 13 बदमाश दबोचे

मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को दिन निकलते ही पुलिस व एसओजी की डकैती डालने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वही घायल बदमाशों के साथियों को पुलिस ने धर दबोचा। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट का सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना करनाल रोड़ स्थित जंगल में एलएनटी कंपनी द्वारा रेलवे का काम चल रहा है। जिसके तहत रेलवे ने अपना वेयर हाउस बना रखा है। तीन दिन पूर्व एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तमंचे के बल पर छह सुरक्षा गार्डो को बंधक बना लिया था। बदमाशों ने वेयर हाउस में रखे दो ट्रांसफार्मर से लाखों रुपए कीमत का कापर लूट लिया था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। जिससे कंपनी का लगभग चार करोड़ रुपए का नुकसान हो गया था। पुलिस तभी से इस गैंग की तलाश कर रही थी। जिसके लिए

बुधवार सुबह पुलिस व एसओजी को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि एक गैंग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस को देख कर बदमाशों ने कई राउंड फायर कर दिया और जंगेठी गांव के जंगल में भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर जंगल में बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने बदमाशों के अन्य साथियों को मौके से धर दबोचा। पुलिस ने कुल 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया। घायल बदमाशों की पहचान बुलंदशहर निवासी रफीक अहमद, लोनी गाजियाबाद निवासी अमन और चमन विहार

पुलिस को बदमाशों के पास से दो पिकअप गाड़ी, दो छोटा हाथी, बिजली के तार, टावर का सामान, आई-20 कार, एक अपाचे बाइक व गैस सिलेंडर बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस पूछताछ में गैंग ने खरखौदा, किला परीक्षितगढ़, भोजपुर, खतौली में भी डकैती की बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। चार राज्यों की पुलिस इस गैंग की तलाश में जुटी थी। गैंग से पुलिस अभी भी पूछताछ कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *