मेरठ में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, रिटायर्ड कांस्टेबल की पत्नी और पौती की गला काटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बच्ची समेत दो लोगों की गला काटकर हत्या करने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर आईजी मौके पर पहुंचे हैं।

मेरठ के नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर में जी ब्लॉक में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिवार में एक बच्ची समेत दो लोगों की गला काट कर हत्या कर दी गई है। मौके पर भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा है। रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और पोती की गला रेत कर हत्या की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *