मेरठ में चोरों का आतंक, दुकानों के शटर उखाड़कर लाखों का माल उड़ाया

मेरठ में चोरों का आतंक, दुकानों के शटर उखाड़कर लाखों का माल उड़ाया

मेरठ। मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की खिर्वा रोड स्थित दो दुकानों पर बदमाशों ने बुधवार देर रात धावा बोलकर शटर उखाड़ दिए। दोनों दुकानों से लाखों की चोरी को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर रोष जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा कर शांत किया।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र राजनगर कालोनी निवासी तेजेंद्र कुमार ने बताया कि खिर्वा रोड पर आसाराम बापू आश्रम के पास उनकी पशु आहार की दुकान है। बुधवार रात को दुकान बंद कर वह घर गए। गुरुवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर नीचे से उठा हुआ था। अंदर गल्ले में रखे हजारों की नकदी वह पशु आहार चोरी हो गया। वहीं दूसरी ओर कंकरखेड़ा की ड्रीम सिटी कालोनी निवासी दीपक कुमार की आश्रम के पास ही अवंता एग्रो इनपुट के नाम से दुकान है।

बदमाशों ने दीपक की दुकान का भी शटर नीचे की ओर से उखाड़ कर बाहर कर दिया। गल्ले में करीब चालीस हजार रुपये और पेस्टीसाइड भी चोरी हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। चोरी की सूचना पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र में आए दिन दुकान और मकानों में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर रोष व्यक्त किया। पुलिस ने चोरी की घटना का जल्द राजफाश करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारी शांत हुए। इस मामले में कार्यवाहक इंस्पेक्टर हरिओम का कहना है कि पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्दी चोरी की घटना का राजफाश किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *