मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में गाली बंद अभियान की शुरूआत की गई है. यहां गाली बंद करने को लेकर घर-घर पोस्टर लगाए जा रहे हैं. मेरठ जनपद को महिला केंद्रित गाली से मुक्त कराने के लिए गाली बंद अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत घर घर गाली बंद अभियान के चार्ट लगाए जा रहे हैं, जिसमें घर के सदस्यों के नाम लिखकर उनके द्वारा दी जाने वाली गालियों की संख्या भी हर दिन लिखी जा रही है.

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इस बार, लालकिले की प्राचीर से महिलाओं के सम्मान पर अपना भाषण केंद्रित रखा था. अब महिलाओं के सम्मान को लेकर मेरठ में भी मुहिम शुरु हो गई है. मेरठ में सामाजिक कार्यकर्ता, सुनील जागलान ने महिलाओं के सम्मान में “गाली बंद” अभियान शुरू किया है.
