मेरठ में गंगनहर में गिरी तेज रफ्तार स्कार्पियों कार, चार लोग थे सवार, मचा हडकंप

मेरठ। मेरठ में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित भोलाझाल के पास गुरुवार शाम पांच बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार गंगनहर में समा गई है। गाड़ी में चार दोस्त गुरुग्राम निवासी ओमप्रकाश, धर्मेंद्र कुमार, देवराज व समस्तीपुर बिहार निवासी निरंजन सवार थे। ओमप्रकाश, धर्मेंद्र को लोगों ने सकुशल निकला लिया। देवराज और निरंजन गाड़ी के साथ गंगनहर में डूब गए। एसपी देहात, सीओ सरधना, रोहटा व जानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रात तक गाड़ी को निकालने में पुलिस जुटी थी।

पुलिस के मुताबिक, चारों दोस्त गुरुग्राम में एक कंपनी में जॉब करते हैं। दोपहर को वे स्कॉर्पियो में सवार होकर हरिद्वार घूमने के लिए गुरुग्राम से निकले थे। चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग स्थित भोलाझाल के पास मूर्ति रेस्टोरेंट के सामने स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई। गाड़ी को गंगनहर में समाते वहां से गुजर रहे एक युवक ने देख लिया। युवक ने शोर मचाया तो भोला गांव समेत आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। वहीं लोगों ने जान की परवाह करे बगैर नहर में छलांग लगा दी।

इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह दो लोगों को निकाल लिया, जबकि दो लोग गाड़ी में फंसे रह गए। गंगनहर में गाड़ी समा गई है, इसकी जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को भी बुलाया गया। गाड़ी में फंसे लोगों को गोताखोर भी नहीं निकाल पाए। गंगनहर से डूबी स्कॉर्पियो से निकाले दोनों से पुलिस ने जानकारी लेकर उनके परिजनों को जानकारी दी। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस की टीम गंगनहर में युवकों की तलाश में लगी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *