मेरठ में एलएलबी के छात्र को मुजफ्फरनगर के युवक ने गोली मारी, जानें पूरा मामला

मेरठ में एलएलबी के छात्र को मुजफ्फरनगर के युवक ने गोली मारी, जानें पूरा मामला

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित अजंता कालोनी में सोमवार देर रात दो युवकों ने रंजिश के चलते एलएलबी के छात्र को गोली मार दी। स्वजन ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शामली के थाना आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के हरदेव नगर निवासी मनदीप शर्मा मेरठ में बीडीएस कालेज से एलएलबी कर रहे हैं। वह मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित अजंता कालोनी में किराये के कमरे में रहते हैं। सोमवार देर रात वह कमरे पर जा रहे थे। कालोनी में ही दयावती हास्पिटल के सामने दो हमलावरों ने रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली मनदीप की जांघ में लगी। आवाज सुनकर अस्पताल के गार्ड और अन्य लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। घायल को दयावती हास्पिटल में भर्ती कराया गया।

स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव कुटबी निवासी बारू उर्फ विश्वजीत और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल के स्वजन ने बताया कि आरोपित विश्वजीत विश्वविद्यालय में अवैध रूप से रहता है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मेडिकल थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *