मृत गोवंश को  खुले में डालने पर विहिप गौ रक्षा विभाग द्वारा हंगामा

मृत गोवंश को खुले में डालने पर विहिप गौ रक्षा विभाग द्वारा हंगामा

बहसूमा। चूहापुर गौशाला से मृत गोवंश को खुले में डाला जा रहा है ।बता दे कि कस्बा रामराज के गंग नहर की पटरी के किनारे जनपद मुजफ्फरनगर के चूहापुर गौशाला से लाए गए मृत गोवंश को खुले में डालते हुए विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर ट्राली सहित पकड लिया जिसमे तीन मृत गोवंश को खंडवारो में डालते समय ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पकड़ लिया। विहिप गौ रक्षा विभाग कार्यकर्ताओं द्वारा 112 डायल पर कॉल करने के पश्चात 112 डायल मौके पर पहुंची। 112 डायल द्वारा नजदीकी थाना रामराज को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे थाना रामराज थाना अध्यक्ष अक्षय शर्मा व थाना बहसूमा थाना अध्यक्ष राम औतार सिंह अपनी अपनी थाना सीमा विवाद में उलझे दिखे इसी के साथ चौहापुर गौशाला के मुनीम से जब बात की गई तो उन्होंने आगे से खुले मैं गोवंश को नहीं डालने की बात कही। वही उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली सहित मर्त गोवंश को वापस गौशाला में ही लाने की बात कही। वहीं थाना अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने ट्रेक्टर ड्राइवर व गौशाला के मुनीम को सख्त हिदायत देते हुए गोवंश लदे ट्रैक्टर ट्राली को वापस चौहापुर गौशाला में दबाने की बात कहकर वापस गौशाला भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी राम औतार सिंह का कहना है कि मामला हमारे क्षेत्र का नहीं है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *