मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, बैंक के पास खड़े लोगों पर गिरी दीवार, 1 की मौत कई घायल

कानपुर: बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से जहां शहर में जलभराव हो गया तो वहीं कई जगहों पर आपदा की घटनाएं भी हुई । कानपुर के बड़े चौराहे पर बने इंडियन बैंक की दीवार बरसात की वजह से अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। जिससे उसकी जद में आकर कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उनको जिला अस्पताल उर्सला के एमरजेंसी विभाग में इलाज के लिए भेजा गया।

राहगीर स्वाति ने बताया कि बरसात से बचने के लिए दीवार के पास चले गए। अचानक दीवार गिर गई जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है। स्वाति का कहना था कि इसमें दो लोगों की मौत हो गयी है।वहीं एमरजेंसी के डाक्टर ने बताया कि चार लोग दीवार गिरने से दब गए थे जिसमे एक की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर है जिनका इलाज किया जा रहा है।

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *