मूक-बधिर नाबालिग छात्रा से रिश्तेदार ने कर डाला ये घिनाैना काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मूक-बधिर नाबालिग छात्रा से रिश्तेदार ने कर डाला ये घिनाैना काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांगड़ा जिले की एक मूक-बधिर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा को उसके रिश्तेदार ने हवस का शिकार बनाया है। उसके साथ दुष्कर्म की घटना उसके घर में ही घटी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आईपीसी की धारा-376 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी हिरासत में ले लिया है। पीड़िता सुंदरनगर में विशेष बच्चियों वाले स्कूल में पढ़ती है और मानसून अवकाश के दौरान घर आई हुई थी। इसी दौरान पड़ोसी रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

बता दें हमीरपुर जिले में दादा द्वारा अपनी मूक-बधिर पोती के साथ भी इस प्रकार की हैवानियत को अंजाम दिया गया है। उक्त पीड़िता भी इसी स्कूल में पढ़ती है। मानसून के अवकाश के उपरांत जब उक्त दोनों छात्राएं स्कूल आईं तो इस मामले में अपनी सहपाठियों से चर्चा की, जिस पर यह खुलासा हुआ है। स्कूल की प्रधानाचार्या नीलम कुमारी ने कहा कि स्टाफ की सूचना पर जांच की गई है। स्कूल प्रबंधन ने सीडब्ल्यूसी और विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित किया है। वहीं एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने सुंदरनगर कोर्ट में भी पीड़ित बच्चियों के बयान दर्ज करवाए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *