मुस्लिम परिवार ने धूमधाम से घर में स्थापित की गणेश जी की प्रतिमा

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक आनोखा मामला सामने आया है। जहां पर एक मुस्लिम परिवार ने गणेश चतुर्थी के दिन धूमधाम से अपने घर में भगवान गणेश जी की प्रतिमा को विराजमान किया है। परिवार के सभी लोग गणेश जी की सेवा में लगे हुए हैं। इस पर परिवार का कहना है कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

बता दें कि जिले के थाना रोरावर इलाके के शाहजमाल स्थित एडीए कॉलोनी निवासी भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जयगंज मंडल उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को अपने घर में स्थापित किया है। रूबी आसिफ खान ने अपने आवास पर पूरे विधि-विधान के साथ सिद्धिविनायक भगवान गणेश की प्रतिमा जयकारे एवं बैंड-बाजे के स्थापित की है।

रूबी आसिफ खान ने बताया की मैं किसी भी जाति, धर्म में कोई भेदभाव नहीं करती हूं। उन्होंने बताया कि आज मैंने 7 दिनों के लिए अपने घर में भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित की है। मैं सभी धर्म के त्यौहार मनाती हूं। यह मेरे मन की आस्था है। मुझे अच्छा लगता है यह सब करना। उन्होंने बताया कि 6 दिन तक पूजन के बाद 6 सितंबर को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान भगवान गणेश को लड्डू, मोदक चढ़ाया गया। रूबी आसिफ खान ने बताया कि भगवान श्री गणेश में उनकी आस्था है। इसलिए उन्होंने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की है।

वहीं उनके पति आसिफ खान ने बताया के भगवान गणेश को हमने 7 दिन के लिए स्थापित किया है। मेरी पत्नी बहुत ही अच्छे परिवार से है। वह सारे धर्म मानती है। वह चाहती है कि हिंदू- मुस्लिम सब एक होकर सारे त्यौहार मनाए। कोई भेदभाव किसी में ना रहे. यह सब उनकी आस्था है और हमारी भी आस्था है। गणेश जी को हमने 7 दिन के लिए स्थापित किया है और आठवें दिन विसर्जन करने ले जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *