मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ दीर्घायु के लिए सपा ने कराया हवन,एक साथ हिन्दू मुस्लिमो ने अपने प्रिय नेता के लिए की प्रार्थनाएं

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। सपा कार्यालय महावीर चौक पर समाजवादी पार्टी द्वारा सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना हेतु हवन यज्ञ कराया व श्री हरी से प्रार्थना की।
विद्वान पंडितों द्वारा हवन अनुष्ठान के द्वारा जंहा मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना की गई वंही मौलवियों द्वारा मुलायम सिंह यादव की सेहत व लम्बी उम्र के लिए दुआए मांगी गई।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने उक्त कार्यक्रम के बारे में बताया कि सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने प्रत्येक जाति वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्यो से जनता के दिलो में ऊंचा मुकाम बनाया है। मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में उन लोगो को सम्मान व भागीदारी देने का काम किया जिनको राजनीति में कभी सम्मान नही दिया जाता था इसलिए ही आज मुलायम सिंह यादव जी की खराब सेहत को सुनकर सभी कार्यकर्ता व करोड़ो समर्थक दुखी व चिंतित है। उनके बेहतर स्वास्थ्य व लम्बी आयु के लिए सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हवन कर , दुआ मांगी गई।
पूर्व सांसद कादिर राणा ने कहा कि धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव राजनीति में देश की धरोहर है उनके द्वारा वंचितों व पीड़ितों के लिये आवाज़ को कोई नही भूल सकता इसलिए हिन्दू मुस्लिम सभी मिलकर उनके स्वास्थ्य के लिए हवन करने के साथ दुआए मांग रहे हैं।
चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि सबको बराबर सम्मान व अधिकार की बात करने वाले मुलायम सिंह यादव की देश को अभी भी बड़ी जरूरत है। मुलायम सिंह यादव को लम्बी आयु व सही स्वास्थ्य मिले इसलिए सभी जाति वर्ग के कार्यकर्ता व जनता उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि आज भी मुलायम सिंह यादव जैसे दिग्गज नेताओं की देश को बड़ी जरूरत है उनका आशीर्वाद बना रहे। कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व मंत्री राजकुमार यादव,पूर्व मंत्री महेश बंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी,सपा नेता अब्दुल्ला राणा,सपा नेता साजिद पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,असद पाशा, सुमित खेड़ा, सलीम मलिक,विधानसभा अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा, सत्यवीर त्यागी, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी संदीप धनगर, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर,लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक नि०महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी डॉ इसरार अल्वी,प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड शमशेर मलिक,जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम एडवोकेट, दिलशाद अंसारी, फिरोज अख्तर,पंकज सैनी, तरुण सौदाई एडवोकेट, अरशद मलिक,सावन कुमार एडवोकेट, वीरेंद्र तेजियांन, शशांक त्यागी राज किशोर शर्मा,अन्नू कुरेशी सभासद, संजीव लांबा,मुकेश फौजी, सलमान त्यागी, नदीम राणा, एहसान अंसारी, राशिद जैदी, पवन पाल, सागर कश्यप,अब्दुल्ला कुरेशी, तरुण शर्मा, सात्विक भारद्वाज, विष्णु शर्मा वीरेंद्र कुमार सुनील सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *