मुजफ्फरनगर में RLD के बडे नेता के खिलाफ मुकदमा, सरकारी दफ्तर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

मुजफ्फरनगर। विद्युत वितरण खंड के एसडीओ ने रालोद छात्र नेता सार्थक लाटियान और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीओ ने गाली-गलौज, कर्मचारियों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया हैं।

विद्युत वितरण खंड-प्रथम के एसडीओ सलिल कुमार गौतम ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि बृहस्पतिवार शाम कार्यालय में काम कर रहे थे, तभी सार्थक लाटियान अपने कुछ साथियों के साथ कार्यालय में आए। इन लोगों ने उनके व कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। मारपीट की और वीडियो भी बनाया। पुलिस को बताया कि सार्थक लाटियान तितावी के गांव बुड़ीना कलां का रहने वाला है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

उधर, रालोद छात्र नेता सार्थक नेता का कहना था कि उनके गांव में एक किसान के नलकूप का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। पिछले कई दिनों से एसडीओ से किसान ट्रांसफार्मर सही कराने या बदलवाने के लिए संपर्क कर रहा था, लेकिन किसान की गुहार नहीं सुनी गई।

उन्होंने भी किसान हित में एसडीओ से वार्ता की। पहले एसडीओ ने बताया गया कि किसान पर लगभग एक लाख का बिल बकाया है, जबकि किसान पर कोई बिल बकाया नहीं था। यह बताने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बृहस्पतिवार को वह एसडीओ से मिलने गए थे वहां बहस हुई थी लेकिन मारपीट या सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसा कुछ नहीं हुआ। सीओ मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *