मुजफ्फरनगर में BKU ने थाना घेरा, नेता पर छेडछाड का झूठा मुकदमा लगाने का आरोप

मुजफ्फरनगर। ग्राम अध्यक्ष के विरुद्ध छेड़खानी का झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने छपार थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रभारी निरीक्षक ने नाम निकालने का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शान्त किया।

गुरुवार को भाकियू के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता छपार थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर हंगामा करने लगे। भाकियू के पुरकाजी ब्लाक अध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि गांव बरला में सात अप्रैल को 2022 को एक महिला ने भाकियू ग्राम अध्यक्ष नवाब सहित तीन लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने ग्राम अध्यक्ष को निर्दोष बताते हुए बरला चौकी प्रभारी मशकूर अली से जांच करने की बात कही थी, परंतु तीन माह बाद भी जांच नहीं की गई। उन्होंने पुलिस पर नवाब को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने मामले की जांच कर शीघ्र ही नाम निकालने का आश्वासन देकर भाकियू कार्यकर्ताओं को शान्त किया। इस दौरान मनीष अहलावत, मंगता हसन, हरिओम त्यागी, शमशाद, काका प्रधान, मुसर्रफ, मोबीन, शहजाद त्यागी आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *