मुजफ्फरनगर में 2.6 लाख की अवैध शराब के साथ दो अंतराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। तितावी लालूखेडी चैक पोस्ट से तितावी पुलिस ने एक बुलेरो पिकअप के साथ दो अंतराज्यीय शराब तस्कर अंकुश राजेन्द्र निवासी गांव सिखेड़ा थाना किला परिक्षितगढ मेरठ,व धीरज पुत्र कृष्णपाल निवासी कशेरुखेडा थाना लालकुर्ती मेरठ को धर दबोचा।

जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब व नकली टैग व अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बुलेरो पिकअप भी बरामद की गयी। गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्त बेहद शातिराना अंदाज में हरियाणा, चंडीगढ़ से शराब की तस्करी करके बोतल का टैग बदलकर दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड का बनाकर अन्य राज्यों में बेचते थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *