मुजफ्फरनगर में हिंसक प्रदर्शन की योजना बनाने की आशंका में छह युवक पुलिस ने लिए हिरासत में

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन की योजना बनाने की आशंका में छह युवकों को हिरासत में लिया है। यह सभी युवक अलग-अलग गांव के रहने वाले है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इनका उद्देश्य खतौली क्षेत्र में बड़ा हिंसक प्रदर्शन करना था। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर चौकसी बढ़ाई है। हिरासत में लिए गए युवकों से अब भी पुलिस पूछताछ करने में लगी है।

सोमवार को खतौली में बड़े स्तर पर हिंसक प्रदर्शन की तैयारी की थी, जिसकी भनक लगने पर पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि छह युवक हिरासत में लिए गए है। जिनसे पूछताछ के बाद अन्य स्थानों पर भी दबिश दी जा रही है। फिलहाल रेलवे और रोडवेज बस स्टैंड पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। पकड़े गए युवक जानसठ क्षेत्र के भलवा, घटायन, राजपुर तिलौरा समेत खतौली क्षेत्र के बताए गए हैं। एक वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से युवकों की भीड़ एकत्र की जा रही थी। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल करने में लगी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *