मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही जारी, 14 और अवैध अस्पताल सील, 48 को नोटिस

मुजफ्फरनगर। जनपद में दूसरे दिन भी अवैध रूप से चर रहे हॉस्पिटलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ताबातोड़ छापेमारी कर सील किए और नोटिस थमाया। दूसरे दिन टीम ने शहर और देहात क्षेत्र में 14 हॉस्पिटलों पर सील की कार्रवाई की गई, तो 48 क्लीनिक और हॉस्पिटलों को नोटिस थमा दिया गया। लागातर हो रही स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से शहर और देहात क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, हॉस्पिटलों, झोलाझाप डाक्टरों व लेब संचालकों में भय बना हुआ है।

मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार पर जनपद में दूसरे दिन भी फर्जी अस्पतालों ,क्लीनिकों व लैब आदि पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में पांच क्लीनिक सील किए गए। जिनमें से दो क्लीनिक मल्लूपुरा में सील किए गए, कच्ची सड़क स्थित कौशल क्लीनिक सील, किया गया। आनंदपुरी में लाइफ लाइन हॉस्पिटल सील किया गया तथा सागर नर्सिंग होम आनंदपुरी में सील किया गया। इसके अलावा नगरीय क्षेत्र में तीन क्लीनिक को नोटिस दिया गया। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान के तहत सदर ब्लाक में तीन को सील किए गए और चार को नोटिस दिया गया। मोरना ब्लॉक में दो सील किए गए व पांच को नोटिस दिया गया। पुरकाजी ब्लॉक में एक सील किया गया और नौ को नोटिस दिए गए। बुढाना ब्लॉक में तीन सील किए गए छह को नोटिस दिए गए। जानसठ ब्लॉक में 10 को नोटिस दिया गया तथा चरथावल ब्लॉक में आठ को नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में इसी तरह से सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता रहेगा तथा जो भी फर्जी क्लीनिक या हॉस्पिटल चलाए जा रहे हैं। उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही स्वास्थ्य विभाग की टीम की लातार हो रही छापेमारी के चलते अवैध रूप से संचालित कर रहें अस्पतालों व डाक्टरों आदि में भय है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *